Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को सेहत के प्रति रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 735 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: आज शुक्रवार है। ताऱीख है 26 जनवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, 26 जनवरी 2024, शुक्रवार को सभी राशियों के लिए गणतंत्र दिवस का यह दिन मिलाजुला रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

ज्योतिषियों के अनुसार आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न से आप कोई नया और बड़ा काम शुरू कर सकते है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा, परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा, आज अपनी वाणी पर संयम रखे। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है, व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने खान पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा, आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें, परिवार में वाद-विवाद से बचें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका मंगलमय रहेगा, आप का मन आज आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। स्वास्थ्य में आज आप लाभ महसूस करेंगे, आपका कोई पुराना काम आज आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, आप के सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा, व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा, पारिवारिक सदस्यों का प्रेम सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *