Train Accident: जबलपुर जा रही ट्रैन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जबलपुर। Train Accident: देश में एक बार फिर से ट्रैन हादसा (Train Derailed) हुआ है। इंदौर (Indore) से चलकर जबलपुर (Jabalpur) आने वाली (22191) ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच शनिवार सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इनमें एक पार्सल और एक AC कोच है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंच रही थी। इसकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी। उतरे कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम चल रहा है। इससे अप ट्रैक बाधित हुआ है। ट्रेन में 10 से 12 कोच थे।

महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय मौके पर पहुंचीं

जानकारी मिलते ही पश्चिम-मध्य रेलवे (WCR) की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक यात्री संदीप कुमार ने बताया कि वह कोच पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ इस तरह के झटके लगे जैसे बहुत तेजी से ब्रेक लगा हो।

यात्रियों के मुताबिक कुछ समझ में आता, तब तक ट्रेन खड़ी हो चुकी थी। हालांकि कुछ देर के लिए ऐसा भी लगा कि जैसे कोई हादसा हो गया है। इसके बाद ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। कुछ देर बाद जब कोच से उतरकर बाहर देखा तो दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे।

ट्रैक जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रैक जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। कुछ देर के लिए जरूर इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेन को मदन महल स्टेशन पर रोका गया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *