Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों के साथ हादसों की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब के युवक की हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में पंजाब के युवक की हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान जशनदीप सिंह मान के रूप में हुई है। कनाडा में अल्बर्टा के एडमॉन्टन के डाउनटाउन पार्किंग में 22 साल युवक जशनदीप सिंह की तेजदार हथियार से हत्या कर दी गई।

File Photo Of Jashandeep Singh Mann
File Photo Of Jashandeep Singh Mann

पुलिस ने इस मामले में 40 साल के एडगर विस्कर पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि एडगर हत्या करने के बाद शव के पास ही खड़ा रहा। मिली जानकारी मुताबिक मृतक जशनदीप सिंह मान करीब आठ महीने पहले कनाडा गया था।

युवक मलेरकोटला का रहने वाला

मृतक युवक गांव बडला जिला मालेरकोटला का रहने वाला था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हत्यारे एडगर विस्कर ने हत्या करने के लिए बॉक्स कटर का इस्तेमाल किया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *