डेली संवाद, मुंबई। Poonam Pandey Died: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय (Poonam Pandey) की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली है
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
उनके सोशल मीडिया हैंडल पर 2 फरवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए। बताया जा रहा है कि पूनम पांडेय सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर poonampandeyreal अकाउंट से दी गई है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
इंस्टाग्राम पर लिखा है कि “यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर व्यक्ति जो कभी भी उसके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और सद्भावना मिली।
ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया









