ओटावा। Canada News: कनाडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा मेंं खालिस्तानी समर्थक के घर के बाहर गोलीबारी हुई है। खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का करीबी बताया जा रहा है। कनाडा में कुछ महीने पहले मारे गए आतंकी निज्जर के करीबी सिमरनजीत सिंह के घर पर कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने दक्षिणी सरे में इस गोलीबारी की पुष्टि की है। फिलहाल अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। लेकिन खालिस्तान समर्थक गुटों ने भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया है।

दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन
उन्होंने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में सिमरनजीत की हालिया भूमिका का हवाला दिया। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘सरे RCMP को दक्षिणी सरे में एक आवास पर गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी मिली है। 1 फरवरी 2024 को लगभग 1:21 बजे 154 स्ट्रीट के 2800 ब्लॉक में एक आवास में गोलीबारी की सूचना मिली।
अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया
जानकारी के मुताबिक फ्रंटलाइन अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्हें गोलीबारी से जुड़े सबूत मिले हैं।’ पुलिस ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया। वहीं, CBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा परिषद के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह ने कहा, ‘सिमरनजीत सिंह को ऐसा लगता है कि यह काम भारत सरकार या उससे जुड़े लोगों का है, जो उन्हें डराने के लिए ऐसा कर रहे हैं। क्योंकि वह काफी सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
उन्होंने आगे कहा, ‘कम्युनिटी के लोगों का मानना है कि सिमरनजीत सिंह का हरदीप सिंह निज्जर के साथ कनेक्शन इस गोलीबारी का कारण है।’ पिछले साल निज्जर की कनाडा में हत्या हुई थी। आपको बता दें कि भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले साल तब खटास आई जब सितंबर में पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि भारतीय एजेंट निज्जर की हत्या से जुड़े थे और इसके सबूत उनके पास हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी’
भारत की ओर से बार-बार ठोस सबूत देने को कहा गया था। पिछले महीने कनाडा के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध एक बार फिर सुधर रहे हैं और भारत कनाडा का सहयोग कर रहा है। कनाडा की पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस ने पिछले सप्ताह ‘सीटीवी’ के साथ साक्षात्कार में द्विपक्षीय रिश्तों में इस बदलाव को ‘नयी शुरुआत’ बताया।
उन्होंने कहा कि भारत पिछले साल जून में कनाडा के सरे शहर में खालिस्तानी अलगाववादी और नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में जारी जांच में अब सहयोग कर रहा है।
ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें









