Jalandhar News: जालंधर में युवकों की हैवानियत, लड़की को 400 मीटर तक घसीटे ले गए लुटेरें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में लुटेरों का आतंक जारी है। आए दिन वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में बीते वीरवार को बाइक सवार लुटेरों ने लूट के प्रयास में एक लड़की को करीब 400 मीटर तक बुरी तरह घसीटा।

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी अब सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी लड़की को कैसे बुरी तरह बीच सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। 12वीं में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी के साथ हुई इस हैवानियत का वीडियो शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगा, जिसके बाद पुलिस (Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी।

FIR
FIR

पुलिस ने मामले को लेकर FIR दर्ज कर ली है। वारदात के बाद लक्ष्मी के परिवार ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे और परिवार के हाथ कुछ भी नहीं लगा। यह घटना दोपहर 1 बजे की है।

गोंडा की रहने वाली है पीड़िता

18 साल की लक्ष्मी मूल रूप से उत्तर प्रदेश गोंडा की रहने वाली है। जो अपने परिवार के साथ जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन में रहती है। पूरा परिवार लेबर क्लास है, किसी तरह मजदूरी कर घर का गुजारा होता है। बीते दिन वह अपनी भाभी से मिलकर घर लौट रही थी।

CCTV Camera
CCTV Camera

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन लुटेरे आए और उन्होंने लक्ष्मी से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। आरोपियों में एक युवक सरदार था और पीछे बैठे युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था।

लड़की ने फोन के लिए हथेली पर रखी जान

सड़क पर अकेली लड़की के हाथ में फोन देख आरोपियों ने अचानक से उसका फोन छीनने का प्रयास किया, लेकिन लक्ष्मी ने फोन नहीं छोड़ा। इधर लक्ष्मी फोन नहीं छोड़ रही थी और उधर आरोपी भी किसी भी तरह फोन छीनने की ठान ही चुके थे।

जिसके कारण फोन के साथ साथ वो लड़की को भी अपने साथ घसीटते हुए ले गए। इस दौरान लड़की चिल्लाती रही, मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन जब तक कोई मदद के लिए बाहर आता तब तक लुटेरे उसे घसीटते हुए करीब 400 मीटर तक ले गए थे।

खाली हाथ लौटे परिजन

लक्ष्मी की चिल्लाने की आवाज सुन मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकले और आरोपियों का पीछा करने लगे। वीडियो में भी साफ देखा जा रहा है कि कुछ लोग तेजी से साथ भागते हुए लड़की को बचाने का और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

The father of the injured girl giving information about the case.
The father of the injured girl giving information about the case.

हालांकि आखिर में आरोपियों ने लड़की के हाथ से फोन छीन ही लिया, जिससे लड़की सड़क पर ही गिर गई। इस पूरी घटना में लक्ष्मी को पूरे शरीर पर कई खरोंचे आई हैं। इससे पहले की कोई बदमाशों को पकड़ पाता इससे पहले ही वो वहां से फरार हो गए।

आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

वारदात के बाद मोहल्ले के लोगों ने इस मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दूसरे एंगलों से भी सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास कर रही है।

Jalandhar News: जालंधर में युवकों की हैवानियत, लड़की को 400 मीटर तक घसीटे ले गए लुटेरें
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *