Punjab News: पंजाब पुलिस ने लुटेरे गैंग को पकड़ा, स्कूटी और भारी मात्रा में फोन बरामद

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में पुलिस (Police) ने लुटेरे गैंग को पकड़ा है। ये लोग टैक्सी पर सवार होकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर पहले राहगीरों को रोकते फिर उन्हें हथियार दिखा लूटपाट करते थे।

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

पुलिस ने 5 बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से कार समेत तीन लूटे गए वाहन और विभिन्न मोबाइल (Phone) भी पकड़े हैं।

JAIL
JAIL

मामला दर्ज कर जेल भेज दिया

एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक लगा शहर के लोगों को लूटने वाले वरुण, हरमीत सिंह, मदन कुमार, पीयूष सलूजा और मणि लाहोरिया को काबू किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों से वारदात में इस्तेमाल की गयी टैक्सी के अलावा तीन स्कूटी दो लोहे की दात और 18 मोबाइल बरामद किए हैं। बदमाशों पर पहले भी विभिन्न थानों में पर्चे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Punjab News: पंजाब पुलिस ने लुटेरे गैंग को पकड़ा, स्कूटी और भारी मात्रा में फोन बरामद
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *