Shattila Ekadashi 2024: आज है षटतिला एकादशी, इस विधि से करें पूजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 06 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Shattila Ekadashi 2024: आज मंगलवार है, आज षटतिला एकादशी भी है। सनातन धर्म में षटतिला एकादशी व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। इस साल यह व्रत 6 फरवरी दिन मंगलवार को रखा जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

ज्योतिषियों के अनुसार षटतिला एकादशी का व्रत करने का विशेष महत्व है। इस दिन की पूजा में कुछ खास धार्मिक विधियां होती हैं, जिनका सख्ती से पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में आज हम इस पवित्र व्रत के पारण का समय और नियम के बारे में बताएंगे।

षटतिला एकादशी 2024 तिथि और समय

  • एकादशी तिथि की शुरुआत – 5 फरवरी 2024 – शाम 05:24 बजे
  • एकादशी तिथि का समापन समाप्त – 6 फरवरी 2024 – शाम 04:07
  • पारण का समय 7 फरवरी 2024 – सुबह 06:20 से 08:36 तक।

इस विधि से करें षटतिला एकादशी व्रत का पारण

षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु को तिल से बनी चीजों का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने तिल का खास महत्व है। यही वजह है कि भक्तों को तिल का भोग और इसका दान करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं जो जातक इस दिन का उपवास रखते हैं उन्हें सुबह पवित्र स्नान और पूजा-पाठ के बाद भगवान विष्णु को अर्पित किए गए भोग से ही पारण करना चाहिए। इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही पापों का नाश होता।

एकादशी व्रत पारण में इन चीजों का रखें ध्यान

  • द्वादशी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद एकादशी व्रत का पारण करना चाहिए।
  • तामसिक चीजों से व्रत खोलने से बचना चाहिए।
  • भगवान विष्णु की विधि अनुसार पूजा करने के बाद व्रत का पारण करना चाहिए।
  • बैंगन, साग, मसूर दाल आदि से बनी चीजों से व्रत नहीं खोलना चाहिए।
  • व्रत पूर्ण करने के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को दान अवश्य देना चाहिए।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *