Bihar News: नितीश कुमार फिर हुए पास, बने रहेंगे बिहार के CM, दो MLA ने दर्ज करवाई अपहरण की धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 12 Feb 2024

डेली संवाद, पटना। Bihar News: (Bihar CM Nitish Kumar Floor Test LIVE Update) बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में सोमवार को नीतीश सरकार (Nitish Kumar) ने फ्लोर टेस्ट (Floor Test) पास कर लिया। वोटिंग से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट (Opposition walked out) कर दिया था। सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग करवाई गई। इसमें समर्थन में 129 वोट पड़े। विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इससे पहले विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में मुख्यमंत्री जैसे ही बोलने के खड़े हुए तो RJD विधायक हंगामा करने लगे। नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा कि लोग मुझे सुनना नहीं चाहते तो वोटिंग करवाइए। नीतीश ने तेजस्वी के माता-पिता का जंगलराज याद दिलाया।

Bihar News: नितीश कुमार फिर हुए पास, बने रहेंगे बिहार के CM, दो MLA ने दर्ज करवाई अपहरण की धमकी

मुझे 10 करोड़ का ऑफर दिया

वहीं, मधुबनी के हरलाखी से जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने पटना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें जदयू विधायकों को महागठबंधन के पक्ष में वोट देने के लिए ऑफर देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुझे 10 करोड़ का ऑफर दिया गया।

दिलीप राय पर अपहरण का केस दर्ज कराया

दूसरे विधायक कृष्ण मुरारी शरण को मंत्री पद के ऑफर की बात कही है। सुंधाशु शेखर ने जदयू विधायक डॉ. संजीव पर जदयू के ही विधायक बीमा भारती और दिलीप राय पर अपहरण का केस दर्ज कराया है।

Bihar News: नितीश कुमार फिर हुए पास, बने रहेंगे बिहार के CM, दो MLA ने दर्ज करवाई अपहरण की धमकी
Nitish Kumar And Tejaswi Yadav

नंद किशोर यादव भाजपा के स्पीकर पद के उम्मीदवार

वहीं, नंद किशोर यादव भाजपा के स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे। मंगलवार को 10.30 बजे नामांकन करेंगे। उनका स्पीकर बनना तय माना जा रहा है। सदन में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी की गारंटी वाले बताएंगे क्या कि मुख्यमंत्री फिर पलटेंगे या नहीं?

तेजस्वी ने कहा, “मैं खुश हूं

तेजस्वी ने कहा, “मैं खुश हूं कि कर्पूरी ठाकुरजी को भारत रत्न दिया गया। भाजपा ने भारत रत्न को डील बना दिया है। आप हमारे साथ आइए और हम आपको भारत रत्न देंगे।” तेजस्वी ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही कह दिया-आज बोलने दीजिए, कल से हम जनता के बीच रहेंगे।

TEJASHWI YADAV
TEJASHWI YADAV

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया। इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पास कर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटा दिया गया। स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े।

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *