Sunday Ke Upay: वैवाहिक जीवन में चाहिए खुशहाली, तो रविवार को करें ये उपाय

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 18 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Sunday Ke Upay: आज रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। सूर्य देव ग्रहों के राजा है, ऐसे में अगर रविवार के दिन उनकी पूजा-अर्चना भाव के साथ की जाए, तो उनके आशीर्वाद से मनचाहा वरदान मिलता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस विशेष दिन के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय दिए गए हैं, जिन्हें करने से मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आईए सूर्य़ देवता की पूजा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

अगर आप आर्थिक तंगी से लगातार परेशान हैं, तो आपको रविवार के दिन तीन झाड़ू खरीदकर उन्हें वास्तु द्वारा निर्धारित दिशा में रखना चाहिए। बाद में उस झाड़ू को सोमवार के दिन किसी मंदिर में जाकर दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से धन की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।

भगवान सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन पवित्र स्नान करने के बाद भगवान सूर्य की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद असहाय लोगों को गुड़, दूध चावल, कपड़ों का दान करें। इस उपाय को करने से ग्रहों के राजा आपसे प्रसन्न होंगे। साथ ही वे आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण करेंगे।

कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए

अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब है, तो इसके लिए आपको रोजाना या फिर रविवार के दिन स्नान के बाद जल में रोली मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसका प्रभाव आपको तुरंत देखने को मिलेगा।

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए

अगर आप दांपत्य जीवन में मधुरता चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रविवार के दिन रात में सोते समय अपने सिरहाने दो कपूर की टिकिया के साथ रोली मिलाकर रखना चाहिए। इसके बाद अगले दिन कपूर की टिकिया को घर के बाहर जाकर जला दें और रोली को भगवान सूर्य के अर्घ्य वाले जल में मिला दें। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *