Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों का दिन आज बीतेगा शानदार, पार्टनर का मिलेगा पूरा सहयोग

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 965 शब्द|📅 18 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 18 February 2024: आज रविवार है। तारीख है 18 फरवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 18 फरवरी 2024, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, तो वहीं कुछ जातक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का विचार मन में बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से आज कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका विरोध में आ सकता है, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के जीवन के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का मूड बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही अपने पार्टनरों से अपनी मन की बात शेयर न करें। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। आपके सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज आप किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें। नहीं तो भारी नुकसान में जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आज आप परेशान दिखाई देंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगे। माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते है। काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का प्रयोग संभलकर करें। नहीं तो चोट आदि लग सकती है। कोई नया काम शुरू करें, तो सहयोगियों से जानकारी लें। वैसे व्यापार में बड़ा निवेश करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। नया वाहन आदि खरीदने का मन बन सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी और बनता हुआ कार्य बिगड सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहे। पारिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार में आपसी विवाद खत्म होंगे। सामंजस की स्थिति नजर आएगी और पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *