Yuvraj Singh: पंजाब से एक्टर सनी दयोल की छुट्टी, क्रिकेटर युवराज सिंह को BJP लड़ाएगी चुनाव, नवजोत सिद्धू की भी होगी घर वापसी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 21 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Yuvraj Singh: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Eletion 2024) की घोषणा से पहले पंजाब (Punjab Politics) में काफी हलचल है। ये हलचल दिग्गज क्रिकेटर रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और पंजाब के पूर्व मंत्री व क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को लेकर है। कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस छोड़ फिर से भाजपा में वापसी कर सकते हैं, जबकि युवराज सिंह राजनीति की पिच पर चौके और छक्के लगाने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

भाजपा पंजाब में बड़ा खेेल खेलने जा रही है। क्रिकेटर रहे युवराज सिंह को भाजपा चुनाव लड़वाने जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म स्टार सनी दयोल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे, जिससे उनकी जगह किक्रेटर रहे युवराज सिंह को गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है। जिससे युवराज को पार्टी ज्वाइन करवाने के लिए भाजपा तैयारी कर रही है।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

नवजोत सिंह सिद्धू की भी घर वापसी

यही नहीं, भाजपा अपने पुराने स्टार नेता नवजोत सिंह सिद्धू की भी घर वापसी करवाने के लिए प्लानिंग कर रही है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू को पार्टी में शामिल कराने की तैयारी हो रही है। फिलहाल नवजोत सिद्धू और युवराज सिंह की ओर से इस पूरे मामले पर कोई ताजा प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सिद्धू को अमृतसर से चुनाव लड़ाएगी बीजेपी

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नवजोत सिद्धू को भी लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। उन्हें अमृतसर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। सिद्धू इसी सीट से 3 बार भाजपा के लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काटकर अमृतसर सीट से अरुण जेटली को मैदान में उतारा था लेकिन वह हार गए।

कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं नवजोत सिद्धू

भाजपा ने उसके बाद सिद्धू को राज्यसभा में भेजा लेकिन कुछ समय बाद ही वह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। आपको बता दें कि सिक्सर किंग के नाम से मशहूर नवजोत सिद्धू इन दिनों पंजाब कांग्रेस और उसके नेताओं से नाराज चल रहे हैं।

navjot singh sidhu

कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद सिद्धू को CM नहीं बनाया और फिर फरवरी-2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी जगह चरणजीत चन्नी को CM चेहरा बना दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यही नहीं, विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद हाईकमान ने सिद्धू से पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी छीन ली। उसके बाद से सिद्धू कांग्रेस में हाशिए पर हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस तो उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों तक में नहीं बुलाती। हालांकि सिद्धू को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *