Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा आज, इन मंत्रों के साथ करें पूजा पाठ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 24 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह माघ महीने में पूर्णिमा तिथि पर आती है। इस विशेष दिन पर लोग भगवान विष्णु और सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। माना जाता है कि इस अवसर पर गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इस साल पूर्णिमा 24 फरवरी, 2024 दिन शनिवार को पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा 23 फरवरी दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी।

पूर्णिमा 24 फरवरी को ही मनाई जाएगी

इसके साथ ही इसका समापन अगले दिन यानी 24 फरवरी 2024 को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का महत्व है, इस वजह से पूर्णिमा 24 फरवरी को ही मनाई जाएगी।

purnima
purnima

माघ पूर्णिमा पूजा नियम

  • सुबह उठकर पवित्र स्नान करें।
  • एक लकड़ी की चौकी पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
  • पंचामृत से अभिषेक करें।
  • गोपी चंदन और हल्दी, कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • भगवान विष्णु को तुलसी पत्र जरूर अर्पित करें।
  • भगवान के समक्ष देसी घी का दीया जलाएं।
  • पूर्णिमा के दिन तुलसी पत्र तोड़ने से बचें, पहले से ही तुलसी पत्र तोड़कर रख लें।
  • पूजा मुहूर्त के अनुसार, ही पूजा करें।
  • भगवान को पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाएं।
  • भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
  • अगले दिन सुबह व्रती प्रसाद खाकर अपना व्रत खोलें।
Maa Lakshmi ji
Maa Lakshmi ji

मां लक्ष्मी मंत्र

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा आज, इन मंत्रों के साथ करें पूजा पाठ

भगवान विष्णु पूजन मंत्र

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।

यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *