Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों की परिवार से हो सकती है अनबन, इन्हें मिलेगा सभी का साथ

Daily Samvad
6 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 29 February 2024: आज गुरुवार है। तारीख है 29 फरवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 29 फरवरी 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

पंडित प्रमोद शास्त्री के अनुसार आज कुछ राशियों की अपने परिवार से अनबन हो सकती है, तो वहीं कुछ राशियों को परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का राशिफल।

पंडित प्रमोद शास्त्री, श्री हरि दर्शन मन्दिर, अशोक नगर, जालंधर मोबाइल – 9815185687

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, पत्नी से वाद विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें और न ही नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध उत्पन्न होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *