Jalandhar News: जालंधर में अग्रवाल ढाबे की तीसरी मंजिल पर हो रहा था गलत काम, मौके पर पहुंचे अफसर, बड़ा एक्शन, VIDEO वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे की तीसरी मंजिल पर गलत काम हो रहा था, जिसकी एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस गलत काम को रुकवाने अधिकारी भी पहुंचे, उसके बाद काम रुका।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मामला अग्रवाल ढाबे के मालिक द्वारा अवैध रूप से बनवाए जा रही तीसरी मंजिल का है। जानकारी के मुताबिक अग्रवाल ढाबे के मालिक कुछ नक्शा पास करवाया, उसकी आड़ में कई सारे कामर्शियल निर्माण करवाया है। आज फिर से अवैध रूप से तीसरी मंजिल पर निर्माण चल रहा था, जिसका काम नगर निगम के अधिकारियों ने रुकवा दिया।

छुट्टी के दिन अवैध लैंटर, ATP ने किया एक्शन

जानकारी के मुताबिक छुट्टी के दिन रविवार को निगम अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि कूल रोड पर स्थित अग्रवाल ढाबे के मालिक अवैध रूप से तीसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा है। इस शिकायत के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ काम रुकवाने मौके पर पहुंच गए।

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ अपनी टीम के साथ अग्रवाल ढाबे के मालिक को काम रोकने और अवैध रूप से डाले गए लैंटर को गिराने को कहा। मौके पर पहुंचे सुखदेव वशिष्ठ ने काम रुकवा दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने अग्रवाल ढाबे के मालिक को अवैध रूप से डाले गए लैंटर को गिराने को कहा है। अगर कल तक लैंटर नहीं गिराया जाता है तो नगर निगम की टीम सोमवार को खुद लैंटर गिरा देगी। इसके लिए अग्रवाल ढाबे के मालिक को लिखित में नोटिस भी जारी किया गया है।

अग्रवाल ढाबे पर हो रहे गलत काम को ATP ने रुकवाया, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *