डेली संवाद, जालंधर/कनाडा। Canada-India News: कनाडा (Canada News), आस्ट्रेलिया (Australia News), यूके (UK News) और दूसरे अन्य देशों में कूरियर के जरिए जालंधर (Jalandhar News) से अफीम भेजने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कूरियर सर्विस के जरिए विदेशों में नशे की सप्लाई देने वाले 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
जालंधर की पुलिस ने एक कूरियर बरामद किया है, जिसमें करीब 5 किलो अफीम मिली है। ये कार्रवाई जालंधर सिटी के सीआईए स्टाफ इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की देखरेख में की गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त तीनों आरोपी पिछले तीन साल से सक्रिय थे और करीब दो क्विंटल अफीम विदेश भेज चुके हैं।
मनीष उर्फ मनी ठाकुर सारे कार्टेल का मेन लीडर
पुलिस के मुताबिक सबसे प्रमुख मनीष उर्फ मनी ठाकुर सारे कार्टेल का मेन लीडर है। जोकि यूके में रहता है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने बताया कि झारखंड से होशियारपुर और जालंधर के कुरियर संचालकों को अफीम भेजी जाती थी और फिर इसे विदेशों में भेजा जाता था।
मोबाइल विक्रेता भी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में होशियारपुर का मोबाइल शोरूम संचालक अमन, जालंधर का रहने वाला सन्नी और टांडा के रहने वाले शेजल के रूप में हुई है। अमन का होशियारपुर में एक पॉश कॉलोनी में एक आलीशान घर है। सन्नी जालंधर में कोरियार कंपनी चलाता था। साथ शेजल डिलीवरी को मुकम्मल करवाता था।
कनाडा के एलबर्टा भेजी जानी थी अफीम
पुलिस के मुताबिक अभी तक केस में करीब 8 लोगों की पहचान हुई है। सभी आरोपी सफेदपोश नौकरीपेशा हैं। अंतर्राष्ट्रीय कूरियर सेवा का उपयोग करके आरोपी पूरी दुनिया में सप्लाई देते थे। अभी तक की जांच में उक्त आरोपियों के लिए जालंधर सहित अन्य जिलों के कई कूरियर सर्विस चलाने वाली कंपनियों के साथ निकले हैं।
फिलहाल पुलिस ने एक पार्सल बरामद किया है। जोकि जालंधर की कूरियर कंपनी के जरिए कनाडा के एलबर्ट प्रांत में भेजा जाना था। पुलिस ने केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ जालंधर सिटी में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पुलिस जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं आरोपियों की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर जांच जारी है। जिसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।
जालंधर में अग्रवाल ढाबे पर हो रहा था गलत काम, देखें









