Jalandhar News: जालंधर में दिन चढ़ते ही नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कूल रोड पर अग्रवाल ढाबे की इमारत को किया सील

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 04 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Aggarwal Dhaba Jalandhar – जालंधर में दिन चढ़ते ही नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने कूल रोड स्थिति अग्रवाल ढाबे की इमारत को सील कर दिया है। इसी इमारत की तीसरी मंजिल पर अवैध रूप से डल रहे लैंटर को रविवार शाम को रोका गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने साल 2016 में दो और साल 2021 में तीन पोर्शन का कमर्शियल नक्शा पास करवाया गया था। इसमें चालाकी ये की गई कि कुछ हिस्से का चेंज आफ लैंड यूज (CLU) भी नहीं करवाया गया। जिससे सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया गया।

तीन नक्शा पास करवाया, मौके पर बिल्डिंग क्लब किया

बिल्डिंग बायलाज के खिलाफ जाकर अग्रवाल ढाबे के मालिक ने सभी तीनों नक्शों के विपरीत तीनों इमारतों को क्लब कर लिया, जो बायलाय का सरासर उल्लंघन था। इसकी शिकायत भी नगर निगम के कमिश्नर के पास पहुंची थी, जिसके बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और इंस्पैटर नरिंदर मिड्डा ने 12 फरवरी को भी काम रोका था।

निगम टीम ने 12 फरवरी को भी रोका था काम

नगर निगम के एटीपी और इंस्पैक्टर द्वारा 12 फरवरी को काम रोकने के बाद भी अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने काम बंद नहीं करवाया। अग्रवाल ढाबे के मालिकों ने अपना धौंस दिखाते हुए काम चालू रखा। क्लब की गई नाजायज इमारत पर तीसरी मंजिल बनाई जा रही थी, जिसे रविवार को भी नगर निगम की टीम ने फिर से रोका था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बावजूद इसके अग्रवाल ढाबे के मालिक काम नहीं रोक रहे थे। इसके बाद नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर सोमवार को सुबह एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और इंस्पैक्टर नरिंदर मिड्डा की टीम ने अग्रवाल ढाबे की इस इमारत को सील कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताहिक 1500 स्कावायर फीट में अवैध रूप से तीसरी मंजिल पर लैंटर डाला गया था।

जालंधर में अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *