डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab BJP List: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में भाजपा अपने वर्करों में जान फूंकने की कवायद में जुट गई है। इसी क्रम में BJP ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। इसकी सूची भी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
भाजपा ने आरटीआई सेल (RTI Cell), डीनोटिफाइड ट्राइब (DNT) सेल व काऊ प्रोटेक्शन सेल में 40 पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा प्रकोष्ठो में सभी जिलों की भागेदारी तय कर रही है। आरटीआई सेल में जालंधर के तेज तर्रार और युवा एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह को टीम में अहम स्थान दिया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
भाजपा पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि भाजपा देश व प्रदेश में लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। साथ ही पार्टी की नीतियों को आम लोगों के बीच ले जाने की तैयारी की गई है। लोकसभा चुनाव के लिए कभी भी आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में BJP की कोशिश संगठन को मजबूत करने की है।