Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने के पास चल रही थी अवैध लाटरी की दुकान, MLA ने मारा छापा, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 196 शब्द|📅 04 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने के पास चल रही लाटरी की दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सत्ताधारी विधायक ने छापा मारकर दड़ा सट्टा और लाटरी की दुकान का भंडाभोड़ किया। विधाय़क की छापेमारी के बाद वहां हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक जालंधर वेस्ट हलके में बस्ती बावा खेल की नहर के पास लाटरी और दड़ा सट्टा की दुकान चल रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक शीतल अंगुराल से की। अंगुराल ने आज सीधे दुकान पर छापा मारा और लाटरी व दड़ा सट्टा की दुकान का भंडाफोड़ किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शीतल अंगुराल ने मौके पर बस्ती बावा खेल के एसएचओ को फोन कर मौके पर बुलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस का कोई मुलाजिम लाटरी की दुकान पर नहीं पहुंचा। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार गरीबों की सरकार है, लाटरी व दड़ा सट्टा की दुकान नहीं चलने देंगे।

Ravindra day School की इमारत पर नगर निगम का बड़ा एक्शन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *