Punjab News: पंजाब सरकार का डिप्टी डायरेक्टर भगोड़ा करार

Daily Samvad
3 Min Read
Jaipur Bomb Blast Case
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: एस. बी. एस. नगर जिले की अनाज मंडियों में मज़दूरी और ढुलाई के ठेके अधिक रेटों पर अलाट करने सम्बन्धी एक केस में ख़ाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, पंजाब के डिप्टी डायरेक्टर मुलजिम आर. के. सिंगला को सी.जे.एम. एस.बी.एस. नगर की अदालत द्वारा भगौड़ा करार दे दिया गया है।

इससे पहले उक्त मुलजिम राकेश कुमार सिंगला को लुधियाना जिले की अनाज मंडियों में विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से अनाज की ढुलाई के घोटाले सम्बन्धी दर्ज केस में लुधियाना की अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी आर. के. सिंगला, पूर्व ख़ाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री भारत भूषण आशु और ठेकेदारों समेत सात मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 8, 12, 13 (2) और आई. पी. सी. दी धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के अधीन एफ. आई. आर. नम्बर 18 तारीख़ 22- 09- 2022 को दर्ज की हुई है।

मिलीभगत कर रिश्वतें लेकर ठेकेदारों को बड़ी कीमतों पर टैंडर दिए

उन्होंने आगे बताया कि उक्त मुलजिम सिंगला ने पूर्व मंत्री और विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके रिश्वतें लेकर ठेकेदारों को बड़ी कीमतों पर टैंडर दिए थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि ठेकेदारों ने मंडियों से गोदामों तक अनाज की ढुलाई के लिए ट्रैक्टर, हारवैस्टर कम्बाईनें, दो पहिया वाहनों आदि के रजिस्ट्रेशन नंबर देकर जाली दस्तावेज़ जमा करवाए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में 7 मुलजिमों में से ठेकेदार तेलू राम, भारत भूषण आशु और उनके निजी सचिव मीनू मल्होत्रा का चालान समर्थ अदालत में पेश किया जा चुका है। बताने योग्य है कि ज़िला ख़ाद्य एवं सार्वजनिक वितरण कंट्रोलर राकेश भास्कर का देहांत हो चुका है।

इस सम्बन्धी मुकदमे की सुनवाई के दौरान उक्त कथित मुलजिम आर. के. सिंगला द्वारा अदालत में पेश न होने के कारण उसे भगौड़ा करार दे दिया गया है। आर. के. सिंगला के साथ मुलजिम ठेकेदारों अजय पाल और यश पाल के खि़लाफ़ एक अन्य सप्लीमैंटरी चालान जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *