Electoral Bonds Case: SBI को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की याचिका; कल तक देनी होगा जानकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Supreme-Court
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Electoral Bonds Case: चुनावी बॉन्ड मामले (Electoral Bonds Case) में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सोमवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट अदालत ने एसबीआई के आवेदन को खारिज कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें राजनीतिक दलों द्वारा जमा किए गए चुनावी बांड का विवरण प्रदान करने के लिए 30 जून तक का समय बढ़ाने की मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को कल यानी 12 मार्च 2024 तक पूरा डेटा सुप्रीम कोर्ट को मुहैया कराने का निर्देश दिया है। आदेश देते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि एसबीआई ने कहा कि नकदी बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी भी अलग से रखी गई है।

दोनों को मिलाना एक कठिन काम है। 2019 से 2024 के बीच 22 हजार से ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे गए। 2 सेट में डेटा होने से कुल आंकड़ा 44 हजार से ज्यादा है। ऐसे में मिलान में समय लगेगा। हम एसबीआई के आवेदन को खारिज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

साथ ही उन्होंने कहा कि कल यानी 12 मार्च तक डेटा उपलब्ध कराएं। चुनाव आयोग इसे 15 मार्च तक प्रकाशित कर दे। हम फिलहाल एसबीआई के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं लेकिन अगर वह अब भी नहीं मानता है तो हम मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *