Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, सातवीं मंजिल से लगाई छलांग

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Malaika Arora Father Suicide: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने आज सुबह खुदकुशी (Suicide) कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा (Bandra) स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

कारणों का पता अभी नहीं चला है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।

Anil Arora do Suicide
Anil Arora do Suicide

डीसीपी राज तिलक रोशन की मानें तो प्राथमिक जांच में खुदकुशी की बात निकलकर सामने आ रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वे पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस तुरंत मुंबई पहुंच गईं। PTI को मलाइका के करीबी सूत्रों ने बताया कि अनिल अरोड़ा ने सुसाइड नहीं किया है, ये एक एक्सीडेंट है। पुलिस के पंचनामे से चीजें साफ हो पाएंगी।

Malaika reached Mumbai from Pune at 1:30 pm and Arjun Kapoor also reached Anil Arora's house.
Malaika reached Mumbai from Pune at 1:30 pm and Arjun Kapoor also reached Anil Arora’s house.

उन्हें कोई बीमारी नहीं थी- पत्नी

अनिल की पत्नी और मलाइका की मां जॉइस ने पुलिस को दिए स्टेटमेंट में कहा कि अनिल रोज सुबह बालकनी में बैठकर न्यूजपेपर पढ़ते थे। बुधवार सुबह जब उन्होंने लिविंग रूम में अनिल की स्लिपर्स देखीं तो वो बालकनी में गईं। वहां उन्हें अनिल कहीं नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने नीचे झांककर देखा। वॉचमैन जोर-जोर से मदद के लिए चिल्ला रहा था।

जॉइस ने आगे कहा कि अनिल किसी बीमारी से नहीं जूझ रहे थे। उन्हें सिर्फ घुटनों में दर्द रहता था। उन्होंने मर्चेंट नेवी से वीआरएस लिया था। जॉइस ने ये भी बताया कि सालों पहले उनका और अनिल का तलाक हो गया था लेकिन कुछ सालों से दोनों साथ रह रहे थे।

दुख की घड़ी में खड़ा हुआ खान परिवार और अर्जुन कपूर

अनिल अरोड़ा के निधन की जानकारी मिलते ही खान परिवार (मलाइका के एक्स ससुराल वाले) भी पहुंचे। सलीम खान, सलमा खान, अलवीरा, अरबाज और सोहेल खान को मलाइका के पिता के घर देखा गया। मलाइका के पिता के निधन की खबर सुनते ही अर्जुन कपूर घटनास्थल पर पहुंचे।

खान परिवार ने किया अर्जुन को इग्नोर?

सोहेल और सलीम खान को आता देख अर्जुन कपूर ने उन्हें नमस्ते किया, लेकिन किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया। हालांकि, वह घटना की इस घड़ी में कुछ सोचने- समझने के हाल में भी नहीं। अर्जुन के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा है।

जाने अनिल अरोड़ा के बारे में

अनिल मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे बीते साल अनिल को बीमारी की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि, उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।

Malaika Arora Family
Malaika Arora Family

अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो मर्चेंट नेवी में रह चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी। अनिल-जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने थे जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं। शादी के कुछ साल बाद अनिल-जॉइस का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बेटियों की कस्टडी जॉइस को दी गई थी।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *