Punjab News: अवैध कब्जों को लेकर हाई कोर्ट सख्त, DC और SSP को दिए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 13 Mar 2024

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के जिला बठिंडा में बड़े पैमाने पर हुए अवैध कब्जों को लेकर हाई कोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल हाई कोर्ट ने अवैध कब्जों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए DC और SSP को सख्त आदेश जारी किए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

अवैध कब्जों को लेकर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि अगर इन अवैध कब्जों को हटाने के दौरान पुलिस मुलाजिम की कमी है तो इसलिए पुलिस अधिकारियों और नेताओं की सुरक्षा में लगे मुलाजिमों को इस काम के लिए अस्थाई तौर पर लगाया जाए।

हाई कोर्ट ने DC और SSP को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके आदेशों की पालना नहीं की गई तो अगली सुनवाई के दौरान आपके खिलाफ मानहानि की कार्रवाई की जाएगी। यहां हम आपको बता दे कि बठिंडा के फेज 1 से 5 तक अवैध कब्जे है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसमें निर्वाण एस्टेट और मिल्क प्लांट कॉलोनी भी शामिल है। बता दे कि अवैध कब्जों को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की गई थी जिसपर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *