डेली संवाद, पटना। Blast In Court: इस समय की बड़ी खबर बिहार के पटना से सामने आ रही है। खबर है कि पटना सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पटना सिविल कोर्ट में ब्लास्ट हो गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पटना सिविल कोर्ट परिसर में स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक से ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में एक वकील की मौत हो गई है। इसके साथ ही दो अधिवक्ता बुरी तरह से झुलस गए है।
घायलों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। ब्लास्ट के बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया है लोग इधर उधर जान बचाते भागते नजर आए। वहीं मृतक वकील की पहचान देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि चल रही तेज हवा के साथ ट्रांसफार्मरअचानक फट गया है।