PIMS News: पिम्स में मनाया गया ग्लूकोमा जागरुक सप्ताह संयुक्त और विश्व किडनी दिवस

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 456 शब्द|📅 14 Mar 2024

डेली संवाद जालंधर। PIMS News: पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइसिज (PIMS) में विश्व किडनी दिवस और ग्लूकोमा जागरुक सप्ताह संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मेडिसन विभाग में मरीजों का शूगर और न्यूरोपेथी टेस्ट किया गया।

इस अवसर पर मेडिसन विभाग के प्रमुख डॉ. एन.एस नेकी ने मरीजों को किडनी से संबंधित बिमारियों औऱ उसके बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व किडनी दिवस मनाने उद्देश्य किडनी के बारें में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि किडनी शरीरं में फिल्टर का काम करती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

किडनियां खराब होने की सबसे बड़ी वजह है शूगर औऱ ब्लड प्रेशर। उन्होंने कहा कि अकसर लोग हरे, नीले और अलग-अलग रंग की दवाइयां खाते हैं। इन दवाइयों का नाम तो वह नहीं जानते मगर रंगों के हिसाब से दवाइयां खाते हैं। जो कि सीधा किडनियों पर असर करती हैं।

PIMS News: पिम्स में मनाया गया ग्लूकोमा जागरुक सप्ताह संयुक्त और विश्व किडनी दिवस

उन्होंने आगे कहा कि दोनों किडनियों के 60 प्रतिशत डैमेज हो जाने के बाद शरीर पर इसके लक्षण नजर आने शुरू होते हैं। उन्होंने इसके बचाव के बारे में बताया कि खूब पानी पिएं। यह किडनी को स्वस्थ रखने का सबसे आम और सरल तरीका है। भरपूर पानी, विशेष रूप से गर्म पानी का सेवन करने से गुर्दे को शरीर से सोडियम, यूरिया और जहरीले पदार्थों को साफ करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उधर आखों के विभाग की प्रमुख डॉ. तानिया मोडगिल ने कहा कि ग्लूकोमा जागरुकता सप्ताह के प्रति लोगों को जागरुक होना चाहिए। ग्लूकोमा सप्ताह हर साल मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्लूकोमा एक तरह का साइलेंट किलर होता है, जिसका पहले पता नहीं चलता। उन्होंने कहा कि वैसे तो ग्लूकोमा किसी भी उम्र में हो सकता है।

40 साल के बाद आंखों का निरंतर चैकअप करवाते रहे

40 साल के बाद इसका खतरा ओऱ बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को 40 साल के बाद अपनी आंखों का निरंतर चैकअप करवाते रहना चाहिए। ग्लूकोमा का सिर्फ एक ही इलाज है कि समय से पहले इस बिमारी को पकड़ा जाए। पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि पिम्स की ओऱ से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मेडिकल केंपों के साथ जागरुकता कार्यक्रमों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

लोगों को जागरुक करने का उद्देश्य यह है कि लोगों में जितनी जागरुता होगी उतने अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगें। उन्होंने कहा कि पिम्स में रियायती दरों पर लोगों स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटंडेंट डॉ. पुनीत खुराना, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट राजिंदर कौर नंदा, सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. रजनीश कुमार के अलावा मेडिसन विभाग, आखों के विभाग औऱ अन्य विभागों के डाक्टर इस अवसर पर मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *