Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग, इन्हें मित्रों का मिलेगा सहयोग

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 932 शब्द|📅 15 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 15 March 2024: आज शुक्रवार है। तारीख है 15 मार्च 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 15 मार्च 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, तो वहीं कुछ राशियों के जातक स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप किसी बड़ी उलझन से सुलझा सकते हैं ,जिस कारण मन शांत रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिलेगा. आज परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपके जरूरी काम पूरे होंगे, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकान हो सकती है, लेकिन आप अपने कार्य में सफल होंगे। आज आर्थिक तौर से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। साथ ही आज आपका इसी विशेष व्यक्ति से मिलना आपको बड़ा आर्थिक लाभ पहुंचा सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परिवार में सभी लोग आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। विशेष कर स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं सामने आ सकती हैं। आज आपका मन किसी उलझन में उलझा रहेगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। वाहन आदि संभाल कर चलाएं, आज वाद-विवाद से दूर रहें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज अपने किसी विशेष कार्य के लिए को बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि आज आप का अपने पार्टनर से विवाद हो सकता है। जिस कारण कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना नुकसानदायक रह सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का आपका दिन अच्छा रहेगा, आपकी सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपका किसी विशेष कार्य में बड़ा निवेश करने का मन बन सकता है। कुछ पारिवारिक समस्याओं के चलते आपका मन अशांत रह सकता है, हालांकि आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय वाले लोगों को लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज किसी कार्य के लिए आपको उत्तरदायित्व दिया जा सकता है, जिसे निभाने में आप सफल होंगे। जिस कारण आपकी प्रशंसा होगी। आज आप परिवार में चल रहे विवादों को निपटने में सफल रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक कहा जा सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग का सामना करना पड़ेगा। आपके कार्य का विरोध होगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी पर भी आंखें मूंदकर विश्वास करना आपके लिए बड़ा नुकसानदायक रहेगा। आज अपने परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं, कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने का मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, कोई नया कार्य शुरू न करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. कोई नया मकान या वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। हो व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *