Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को नई नौकरी मिलेगी, इन्हें करना होगा इंतजार

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 759 शब्द|📅 17 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 17 March 2024: आज रविवार का दिन है। तारीख है 17 मार्च 2024। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल (Horoscope Today) जानते हैं।

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साथ ही किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। साथ ही आपको कोई नए काम का ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। साथ ही जमीन में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप अपने किसी परिचित के कारण परेशान रह सकते हैं। अच्छा होगा पारिवारिक विवाद से दूर रहें। व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन आज न करें। नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में अपनों से व्यवहार ठीक रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद न बढ़ाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आपको आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पत्नी के लिए खरीदारी व निवेश करने का मन में विचार बन सकता हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नए मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही किसी विशेष काम को लेकर आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। साथ ही आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, जिस काम को आप बहुत दिनों से करने की सोच रहे थे आज वह पूरा होगा। न्यायलय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। साथ ही विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। नया निवेश व्यापार में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते है या उसमें कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का अच्छा सहयोग मिलने से लाभ होगा। साथ ही पत्नी और परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकता है। साथ ही किसी नए काम के लिए मन में विचार बना सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *