Vietnam and Cambodia Tour: IRCTC लेकर आया है वियतनाम और कंबोडिया घूमने का सस्ता टूर पैकेज, कम पैसों में करें यात्रा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 20 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Vietnam and Cambodia Tour: अगर आप भी घूमने के शौकीन है और कम बजट में कहीं घूमना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है दरसअल IRCTC अपने लिए वियतनाम (Vietnam) और कंबोडिया (Cambodia) के लिए सस्ता और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है।

Vietnam and Cambodia Tour: IRCTC लेकर आया है वियतनाम और कंबोडिया घूमने का सस्ता टूर पैकेज, कम पैसों में करें यात्रा

आईआरसीटीसी ने कंबोडिया और वियतनाम की यात्रा के लिए सस्ते हवाई टूर पैकेज लॉन्च किए हैं। बता दे कि इस पैकेज की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी। यह पैकेज पर्यटकों को दक्षिण पूर्व एशिया के दो देशों कंबोडिया और वियतनाम की यात्रा करने का अवसर देगा।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

यहां हम आपको बता दे कि ये पैकेज 18 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। इसमें आपको 9 दिन और 8 रात वियतनाम और कंबोडिया में रहने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिल रहा है। बता दे कि इस पैकेज में कुल 35 सीटें हैं।

खाने-पीने से लेकर मिलेगी हर सुविधा

पर्यटक पहले लखनऊ से कोलकाता और कोलकाता से हनोई जाएंगे। इस पूरे पैकेज में पर्यटकों को खाने-पीने से लेकर वीजा, बीमा और टूर गाइड तक सब कुछ मिल रहा है। इसके साथ ही आपको हर जगह रुकने के लिए 4 स्टार होटल की सुविधा भी मिल रही है।

Vietnam and Cambodia Tour: IRCTC लेकर आया है वियतनाम और कंबोडिया घूमने का सस्ता टूर पैकेज, कम पैसों में करें यात्रा

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

पैकेज में पर्यटक कंबोडिया में अंगकोर वाट मंदिर, हनोई में नगोक सोन मंदिर और वियतनाम में क्रूज का आनंद लेंगे। इस पैकेज में आपको सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए 1,84,200 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 1,49,100 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 1,47,800 रुपये चुकाने होंगे।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *