Aaj Ka Rashifal: जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, मित्रों से मिलेगा सहयोग

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज है शुक्रवार है, तारीख है 22 मार्च 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 22 मार्च 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

ज्योतिषियों के अनुसार जहां आज को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों की अपने जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मौसमी बीमारी का शिकार बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी डील का हिस्सा बनने का भी योग है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा का मन बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आप यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी विशेष कार्य की योजना बन सकती है। साथ ही आज घर-परिवार के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। बच्चे और पत्नी के लिए आज ज्वेलरी या कोई तोहफा आप खरीद सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता है। बाहरी खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। कार्य परिवर्तन करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है, जिससे आपसी मतभेद दूर होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा दिखाई देगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग धोखा दे सकते है। आज आपके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए वाहन या मकान खरीदने का प्लानिंग कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार से कोई विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार आज मन में बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आप परिवार के लिए कोई बढ़िया डिसीजन ले सकते हैं, जिससे परिवार में आप के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आप का दबदबा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक बड़ी मदद मिल सकती है, जिससे काम की स्थिति मजबूत होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करने का मन आप बना सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला ।है यदि आपने किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया है, तो आज उसका सफल परिणाम आपको मिलने वाला है। व्यापार आदि में बड़ा निवेश के साथ मित्रों और परिवारजनों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में चल रहा है विवाद दूर होगा। सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ा पद आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपका सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से व व्यापार-व्यवसाय में कार्य परिवर्तन से बड़ा लाभ मिलने के योग है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको बड़ा लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, पत्नी से मनमुटाव रहेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *