Traffic Challans: आप सरकार का बड़ा फैसला, वाहन चालान पर मिलेगी 50 प्रतिशित छूट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Traffic Challans: वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल केजरीवाल सरकार दिल्ली (Delhi) के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने वाहन चालकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्लीवासियों को यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित जुर्माना भरने पर चालान राशि में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

प्रस्ताव को अभी एलजी से LG मिलनी बाकी

हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी एलजी से मंजूरी मिलनी बाकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने राजधानी में ट्रैफिक चालान राशि का 50 प्रतिशत वसूलने का फैसला किया है।

इसके लिए मोटर वाहन अधिनियम की कुछ धाराओं के तहत आधी राशि ली जाएगी। दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, मौजूदा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले का चालान 90 दिनों के भीतर चुकाया जाता है।

30 दिन के अंदर भरना पड़ेगा चालान

वहीं कानून लागू होने के बाद जारी किए गए नए चालान का जुर्माना अगर आप 30 दिन के अंदर भरते हैं तो आपको 50 फीसदी की छूट मिलेगी। यह छूट मोटर वाहन अधिनियम की विशिष्ट धाराओं के तहत अपराधों पर लागू होगी।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *