Jalandhar News: जालंधर में हिन्दू संगठन के नेता पर जानलेवा हमला, परिवार को भी पीटा

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। खबर है कि जालंधर में हिन्दू नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि श्री राम सेना के पंजाब प्रधान रवि पटेल पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये हमला बस्तियात इलाके में स्थित उनके घर पर हुआ।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जानकारी के मुताबिक जख्मी हुए पटेल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमला किसके द्वारा किया गया, अभी तक नहीं पता चल पाया है। सभी आरोपियों द्वारा अपने मुंह बांधे हुए थे। आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे

रवि पटेल ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने घर में बच्चों और पत्नी के साथ मौजूद थे। सभी सोने की तैयारियां कर रहे थे। एकदम से कुछ हमलावर आ धमके। सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने आते ही मेरे सिर पर वार करने शुरू कर दिए। बचाव के लिए जब परिवार आगे बढ़ा तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

रवि पटेल ने बताया कि उसके सिर पर आरोपियों ने काफी गहरे वार किए थे। पटेल के दोस्त रवि शर्मा ने बताया कि वह होली खेलते वक्त सभी साथ में थे। देर शाम पटेल अपने घर आ गए थे। इस दौरान देर रात पता चला कि उनके घर पर हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो करीब 6 हमलावर घर के अंदर तोड़फोड़ कर रहे थे और पटेल के भाई व घर की महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे थे। किसी तरह शर्मा ने आरोपियों से पटेल और परिवार को छुड़वाया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तुरंत बाद पटेल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *