Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों पर रहेगा काम का प्रैशर, इन्हें कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 844 शब्द|📅 28 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 28 March 2024: आज गुरुवार है। तारीख है 28 मार्च 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के मुताबिक, आज यानी 28 मार्च 2024, गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ मिल सकता है, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को अत्यधिक काम का दबाव महसूस होगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन अपने आपका ख्याल रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कल झगड़ा हो सकता है। आज आप कोई नया कार्य शुरू न करें, नहीं तो नुकसान संभव है। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा है आज आपके अपने पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज का दिन किसी विशेष कार्य की पूर्ति कराएगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है, आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मेहमानों का आना रहेगा। आज पुरानी बातों को बुलाकर जिंदगी की नई शुरुआत करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा है, आज अपने मित्रों से मिलना होगा। आज अपने साथियों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। हर्ष और उल्लास आज मन में रहेगा। परिवार के साथ आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी मामले में उतावलापन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ी चिंतित रहेंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर बड़ा निवेश करें। आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के लिए आज आपको बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का रहेगा, हालांकि आपको अपने कार्य में दबाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में आज आप सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी आदि विवाद के कारण आप न्यायालय पक्ष के कार्य में उलझ सकते हैं। आज वाणी पर संयम रखें विवाद से दूर रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छा निकलने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, आज घर में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आज आप किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न दिखाई देंगे। आज का दिन आपकी व्यक्तिगत कोई पुरानी दुश्मनी खत्म होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, साथ ही आज आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। घर में माहौल शानदार रहेगा, बच्चों और परिवार के साथ आज का दिन आप बहुत अच्छा बिताने वाले हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर चलें, आज शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकते हैं। किसी पर भी भरोसा करना आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज किसी से मन की बात न करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से आज आप दूर रहे, वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं, पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। यात्रा आदि पर आज सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के लिए आज आपका चयन किया जा सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज घर परिवार के लोगों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया अवसर आज आपको प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आज किसी मित्र से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में चल रहे आपसी तनाव खत्म होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से आज अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर की यात्रा पर जाएं, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी व्यक्ति से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं, वाणी पर संयम रखें।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *