Jalandhar News: जालंधर के 1 दर्जन पार्षद बनेंगे ‘पलटूराम’! कांग्रेस छोड़ AAP में आए, अब AAP छोड़ BJP में जाने की तैयारी

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 473 शब्द|📅 31 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: करीब सात महीने पहले कांग्रेस और भाजपा छोड़ कर AAP में आए पार्षद और पूर्व पार्षद फिर से BJP ज्वाइन करेंगे। ये सारे नेता वही है, जिन्हें पार्टी से प्यार नहीं है, वे सिर्फ सुशील रिंकू से प्यार करते हैं। आपको मालूम होगा कि कुछ दिन पहले सुशील रिंकू ने फिर से पलटी मारी और इस बार भाजपा को ज्वाइन कर लिया।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

सुशील रिंकू कांग्रेस से विधायक थे। इस विधानसभा चुनाव में उनको AAP के शीतल अंगुराल ने हरा दिया था। इसके बाद शीतल और सुशील रिंकू में दुश्मनी और बढ़ गई। करीब सात महीने पहले जब लोकसभा उपचुनाव की घोषणा हुई तो कांग्रेसी सुशील रिंकू ने पलटी मार कर AAP ज्वाइन कर लिया। रिंकू ने चुनाव लड़ा और सांसद बन गए। इस दौरान विधायक शीतल अंगुराल और उनके समर्थकों ने आरोप लगाए कि सांसद बने रिंकू उनपर जुल्म कर रहे हैं।

सुशील रिंकू
सुशील रिंकू

शीतल ने रिंकू पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

मामला इतना बढ़ा कि शीतल अंगुराल सार्वजनिक तौर पर सुशील रिंकू पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों कट्टर दुश्मन एक हो गए। शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू ने सभी दुश्मनी भुलाकर एकसाथ AAP से पलटी मारी और भाजपा ज्वाइन कर लिया।

Sheetal Angural and Sushil rInku
Sheetal Angural and Sushil rInku

रिंकू से शीतल और अरोड़ा की थी अनबन

सुशील रिंकू जब कांग्रेस छोड़ कर AAP में आए तो उन्होंने कुछ पार्षदों और पूर्व पार्षदों को अपने साथ AAP में ले आए। ये वे लोग थे, जिनको विधायक रहे शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा ने नकार दिया था। नकारे हुए कांग्रेसी पार्षद और पूर्व पार्षद को सुशील रिंकू अपने साथ लाकर ये साबित करने की कोशिश की कि उनके साथ लोग जुड़े हैं। इसी के चलते विधायकों और सुशील रिंकू के बीच मतभेद भी बढ़ गए।

sheetal angural
Sheetal Angural, MLA, Jalandhar

एक दर्जन पार्षद मार सकते हैं पलटी

अब सुशील रिंकू ने कांग्रेसी पार्षदों और पूर्व पार्षदों को भाजपा में लाने की जोर लगा रहे हैं। उधर, शीतल अंगुराल का खेमा, जो भाजपा छोड़ AAP में आया था, वह भी अब शीतल के साथ भाजपा में घर वापसी करने को तैयार है। इस तरह कई पार्षद और पूर्व पार्षद भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक जालंधर से करीब एक दर्जन से ज्यादा पार्षद जल्द भाजपा जॉइन करेंगे। उक्त पार्षद जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के लिंक में हैं। दिल्ली में पार्षदों को रिंकू बीजेपी में शामिल करवाएंगे। सूत्रों से पता चला है कि शहर से बाहर एक प्राइवेट प्लेस पर हुई मीटिंग के बाद ये फैसला पार्षदों द्वारा लिया गया है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *