डेली संवाद, नई दिल्ली। Ramlila Maidan Live: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय़ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आज I.N.D.I.A ब्लॉक की रैली है। सुबह 11 बजे विपक्षी गुट की 27 पार्टियां रैली में शामिल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। सोनिया भी रैली में शामिल होंगी। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहेंगीं। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इस रैली में शामिल होंगी।
ये बड़े नेता पहुंचे दिल्ली
इस रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, NCP (SP) चीफ शरद पवार, RJD नेता तेजस्वी यादव, CPI (M) महासचिव सीताराम येचुरी, CPI महासचिव डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव, DMK के तिरुचि शिवा, TMC के डेरेक ओ ब्रायन समेत कई लोग हिस्सा लेंगे।
लोकतंत्र का चीरहरण – राहुल गांधी
इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपए का नया डिमांड नोटिस जारी किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह डिमांड नोटिस 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माने के साथ ब्याज भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
कांग्रेस को मिले इनकम टैक्स विभाग के नोटिस पर राहुल गांधी ने कहा कि जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है।