डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना में एक पुलिस कर्मचारी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिख पुलिसकर्मी सावर्जनिक जगह पर बीड़ी पीता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
ये वीडियो लुधियाना के डीसी ऑफिस की पार्किंग का बताया जा रहा है यहां एक सिख पुलिसकर्मी बीड़ी पी रहा है। जब पत्रकार द्वारा इस बात का विरिश किया गया तो पुलिस कर्मचारी पत्रकार पर ही भड़क उठा।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
वीडियो में पंजाब पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम बीड़ी पीता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी किसी काम से डीसी ऑफिस आया था। तभी मौके पर मौजूद पत्रकार ने पुलिस अधिकारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप









