डेली संवाद, नई दिल्ली। How To Remove Tan: गर्मियों में सनस्क्रीन अप्लाई करने पर जोर देने का मकसद टैनिंग से स्किन को बचाना है, लेकिन कई बार इसे लगाना याद नहीं रहता और अगर आप धूप में निकलने से पहले चेहरे और हाथों को ठीक से कवर नहीं करते, तब तो बहुत जल्द टैनिंग हो जाती है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
टैनिंग के चलते त्वचा की रंगत असमान नजर आती है। अगर आपकी भी स्किन हो गई है टैन, जिसे दूर करने के लिए ढूंढ़ रहे हैं कोई कारगर उपाय, तो एलोवेरा जेल कर सकता है इसमें आपकी मदद। जान लें कैसे करना है इसका इस्तेमाल।
एलोवेरा और नींबू का पैक
टैनिंग दूर करने में एलोवेरा और नींबू से बना पैक भी बेहद प्रभावी है। नींबू में मौजूद विटामिन सी टैनिंग दूर करने के साथ ही चेहरे का ग्लो भी बढ़ाता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- एक बाउल में एलोवेरा जेल लें। इसमें थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे चेहरे, गर्दन, हाथों पर लगाएं और कम से कम 10 मिनट तक रखें।
- धोने से पहले हाथों को हल्का गीला कर जहां-जहां ये पैक लगाया है वहां मसाज करें।
एलोवेरा जेल और खीरा का पैक
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो एलोवेरा जेल को खीरे के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। ये दोनों ही स्किन को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। टैनिंग तो दूर होती ही है साथ ही गर्मियों में होने वाली जलन, चुभन से भी राहत मिलती है।
ऐसे करें इस्तेमालएक बाउल में ऐलोवेरा जेल लें।
- इसमें खीरे को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। दोनों चीज़ों को मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को चेहरे, हाथ, पीठ और पैर जहां- जहां टैनिंग हो रखी है, वहां-वहां लगाएं।
- 15 से 20 मिनट बाद जहां-जहां पैक लगाया है वहां हल्के हाथों से मसाज करें।
- फिर पानी से धो लें।
- इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप









