Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 6 लाख 60 हजार रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद कनाडा Canada News: कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आ रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां विदेश भेजने के नाम पर फर्जी ट्रेवल एजेंटों (Fake Travel Agent) द्वारा लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

fraud travel agent

ऐसा ही एक मामला हरियाणा के जींद से सामने आ रहा है। यहां ट्रेवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर युवक से 6 लाख 60 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। पीड़ित का नाम रोहताश बताया जा रहा है जोकि गांव कारखाना का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

रोहताश ने बताया कि गांव का ही सुखविंद्र अपने दोस्तों के साथ मिलकर कम खर्च पर गारंटी के साथ युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने आरोपियों को दस्तावेज तथा 50 हजार रुपए की नगदी दे दी। इसके बाद फिर आरोपियों को 6 लाख 10 हजार रुपए की राशि और दे दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इसके बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। लंबा समय बीत जाने के बाद जब उसने रुपए वापस मांगे तो आरोपितों ने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर जसबीर, सुलख्खन, नीरज सैनी, सुखविंद्र, अमृत, जसप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *