Jackie Shroff’s Video: फैन ने फोटो लेते समय की ऐसी हरकत, जैकी बोले- नीचे हाथ क्या डाल रहा है बीड़ू? वीडियो देख यूजर्स ने जताई नाराजगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Jackie Shroff’s Video: अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) का हर दिल अजीज अंदाज फैंस को खूब भाता है। बड़ा पर्दा हो या निजी जिंदगी, जैकी का केयरफ्री स्टाइल में बात करना ही उन्हें यूनिक बनाता है। जैकी श्रॉफ लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ ही नेचर लवर भी हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

ओकेजन कुछ भी हो, उनके हाथ में पौधा जरूर नजर आता है। जैकी ने कई दफा लोगों को पौधा गिफ्ट भी किया है। फैंस उनके इस डाउन टू अर्थ एटीट्यूड के मुरीद हैं। हालांकि, अब जैकी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस ने उन पर नाराजगी जाहिर की है।

जैकी की ये हरकत नहीं आई फैंस को पसंद

जैकी श्रॉफ एक इवेंट में दो-दो पौधे लेकर पहुंचे। इस दौरान सेलिब्रिटी को अपने बीच देख लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए आगे आने लगे।

जैकी ने बारी-बारी से सभी के साथ फोटो क्लिक कराई, लेकिन एक फैन को एक्टर ने थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो देख यूजर्स का उन पर गुस्सा फूट पड़ा है।

एक्टर ने मारा फैन को थप्पड़

दरअसल, एक फैन जैकी के साथ फोटो क्लिक करा रहा था। इस दौरान शख्स की एक बात एक्टर को अजीब लगी और उन्होंने उसके सिर पर मार दिया।

दरअसल, वह फैन गलत एंगल से सेल्फी ले रहा था। इसी बीच जैकी श्रॉफ एक फैन के सिर पर थप्पड़ मार देते हैं। हालांकि, यह थप्पड़ मजाक में था।

यूजर्स का फूटा जैकी पर गुस्सा

वहीं, थप्पड़ जड़ने के तुरंत बाद वो उसे अपनी ओर खींचते हैं और दूसरी तरफ से उसके साथ तस्वीर खिंचवाने लगते हैं। इस दौरान वो काफी मजाक के मूड में नजर आए। जैकी को इस तरह फैन के साथ पेश आता देख सोशल मीडिया यूजर्स का उन पर गुस्सा निकल पड़ा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने एक्टर के एटीकेट्स पर सवाल खड़े किए हैं। एक ने लिखा, ‘ये गलत है। आप किसी को मार नहीं सकते हैं। वो आपका रिश्तेदार या दोस्त नहीं है जिसके साथ आप मस्ती कर रहे हैं।’ एक ने लिखा, ‘जरा सोचिए, अगर वो शख्स पलटकर मार दे तो।’

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *