Canada News: कनाडा में दिनदहाड़े चली गोलियां, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान की गोली मारकर हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद कनाडा Canada News: कनाडा (Canada) से एक बार फिर गोलीबारी (Firing In Canada) की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में भारतीय बिल्डर और एक गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

बिल्डर बूटा सिंह गिल और गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष को हमलावरों ने कई गोलियां मारीं, इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

यह घटना अल्बर्टा प्रांत के पास गिल के व्यवसाय से जुड़े एक निर्माण स्थल पर हुई। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी गोली लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक हमलावर का नाम निक धालीवाल है, वह ‘छत बनाने वाले’ के रूप में निर्माण पेशे से भी जुड़ा था। तीनों व्यक्ति निर्माण स्थल पर मौजूद थे। जब गिल और धालीवाल के बीच किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद धालीवाल ने अपनी पिस्तौल निकाली और गोली चला दी।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

जिससे धालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई और इंजीनियर सरबजीत सिंह घायल हो गए। घटना के बाद निक धालीवाल ने खुद को भी गोली मार ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गिल ने पहले भी दो-तीन बार फिरौती मांगे जाने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *