Check-out Time in Hotels: होटल में चेक-आउट टाइम 12 बजे ही क्यों होता है? जाने इसके पीछे का लॉजिक

Daily Samvad
2 Min Read
hotel-mariton
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Check-out Time in Hotels: : वेकेशन की प्लानिंग के दौरान होटल या होमस्टे तो आपने कभी न कभी बुक किया ही होगा। आपने इस बात पर कभी गौर किया है कि होटल्स में चेक-इन टाइम को लेकर कोई नियम- कानून नहीं होते, लेकिन चेकआउट टाइम फिक्स होता है दोपहर 12 बजे।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

आसान शब्दों में कहें तो बड़े या छोटे होटल्स किराया तो आपसे पूरे 24 घंटे का लेते हैं लेकिन कमरा आपको 24 घंटे के लिए नहीं मिलता है। आखिर इसके पीछे होटल्स का क्या लॉजिक है।

पहली वजह

होटल में चेकआउट टाइम 12 बजे रखने की कई सारी वजहें हैं। सबसे बड़ी कारण यह है कि इससे होटल के स्टाफ को कमरों की साफ- सफाई, बेडशीट, कवर के साथ और दूसरी जरूरी तैयारियों के लिए पूरा टाइम मिल जाता है।

वहीं अगर कस्टमर्स लेट चेकआउट करते हैं, तो इससे इन तैयारियों के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। जिसकी कई बार कस्टमर्स शिकायत भी करते हैं।

दूसरी वजह

वेकेशन के दौरान लोग आराम से उठना और तैयार होना पसंद करते हैं। उनके इसी कंफर्ट का ध्यान रखते हुए 12 बजे चेकआउट टाइम रखा जाता है, न कि सुबह 9 या 10 बजे। इससे वो आराम से रेडी हो सकते हैं और दूसरे मेहमानों को भी दिक्कत नहीं होती।

तीसरी वजह

12 बजे चेकआउट टाइम होटल्स इसलिए भी रखते हैं क्योंकि अगर चेकआउट लेट से होता है, तो सारी चीज़ों को जल्दी-जल्दी मैनेज करने के लिए होटल्स को ज्यादा एम्प्लाई रखने की जरूरत होती है। किसी एक स्टाफ पर पूरा काम नहीं छोड़ा जा सकता। जिससे उनका बजट बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *