Ramayana Film: सीता बनने के लिए साई पल्लवी की है इतनी फीस, रणबीर कपूर की फीस सुन चौक जाएंगे आप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Ramayana Film: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के सेट कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें अरुण गोविल को दशरथ के किरदार में जबकि लारा दत्ता को कैकयी के रोल में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

इस फिल्म में राम को रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं और सीता का रोल में साई पल्लवी नजर आ रही है। इस फिल्म की तैयारी के लिए रणबीर कपूर ने खास ट्रेनिंग भी लेनी शुरू कर दी है।

हालांकि रणबीर ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस ले रहे है। वहीं, दुसरी साई पल्लवी को उनसे 6 गुना कम फीस मिल रही है।

रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में राम बनने के लिए 75 करोड़ रुपये फीस मांगी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में राम बनने के लिए 75 करोड़ रुपये फीस मांगी है। यह फीस उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ से भी ज्यादा है।

रणबीर कपूर का मार्केट रेट 70 करोड़ रुपए होते हुए भी उन्होंने ‘एनिमल’ मेकर्स से 30-35 करोड़ रुपए लिए थे। अब बात करें साई पल्लवी की फीस की, तो उन्हें इसके लिए वह अपने मौजूदा मार्केट रेट से डबल फीस ले रही हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साई पल्लवी सीता का रोल निभाने के लिए 6 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं, जबकि उनकी मौजूदा वैल्यू 2.5-3 करोड़ रुपए है।

सीता के लिए इतनी ली फिस

एक अन्य रिपोर्ट की माने तो साई पल्लवी ने फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, ये साफ नहीं हो पाया है। रणबीर, साई और नितेश ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तस्वीरें और वीडियो लीक के बाद नितेश तिवारी ने इन कठोर कदम उठाए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी इस लीक से काफी परेशान हैं और इसलिए सेट पर सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू कर दी है।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

निर्देशक ने यह भी आदेश दिया है कि शूटिंग शुरू होने पर अतिरिक्त कर्मचारी और क्रू सेट से बाहर रहें। केवल जरूरी एक्टर्स और टेक्नीशियन ही सेट पर रह सकते हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *