Punjab News: चोरी का कबाड़ खरीदने के आरोप में स्क्रैप कारोबारी से चौकी के मुंशी ने मांगी 1.15 लाख की रिश्वत, विजीलैंस ने दबोचा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: स्क्रैप कारोबारी पर चोरी का समान खरीदने के आरोप लगा 1.15 लाख रुपए वसूलने वाले चौकी के मुंशी को विजिलेंस विभाग ने पकड़ लिया। आरोपी ने चोरी का समान खरीदने के आरोप लगा कर पहले थाने बुलाया फिर 5 लाख रुपए रिश्वत मांगते हुए 1.15 जबरदस्ती वसूले विजिलेंस ने पुलिस स्टेशन जमालपुर के अधीन चौकी रामगढ़ के मुख्य मुंशी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक एक्शन लाइन पर लुधियाना शहर के जनकपुरी निवासी कपिल ओबराय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

स्क्रैप डीलर को छोड दिया

उन्होंने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी हवलदार सुखदेव सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शिकायतकर्ता के चाचा स्क्रैप व्यापारी कैलाश गर्ग को पुलिस चौकी रामगढ़ में लाया और चोरी का स्क्रैप खरीदने के बहाने उसे धमकाया।इस दौरान उसके लड़के ने दीपक गर्ग से 65,000 रुपए और 50,000 रुपए की दो किस्तों में 1,15,000 रुपए की रिश्वत ली और फिर स्क्रैप डीलर कैलाश गर्ग को बिना कोई कानूनी कार्रवाई के छोड दिया।

सोबू को 2.82000 रुपए माल के दिये थे

जब विभाग ने इस मामले की गहराई से जांच की तो जांच के दौरान यह भी पता चला है कि रिहाल नामक व्यक्ति के रिश्तेदार सोबू ने चोरी का स्क्रैप माल उपरोक्त कैलाश गर्ग को बेचा था और इस स्क्रैप को बेचकर सोबू को 2.82000 रुपए माल के दिये थे।

5 लाख रुपए की रिश्वत की मांगउन्होंने बताया कि पीड़ित के बयानों और रिकॉर्डिंग के अनुसार, उक्त हवलदार सुखदेव सिंह ने सोबू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के नाम पर रिहाल से 5 लाख रुपए की रिश्वत की भी मांग की थी, जिसने चोरी का स्क्रैप डीलर कैलाश गर्ग को 2.82000 रुपए में बेचा था।

चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी जांच

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी कर्मचारी सुखदेव सिंह पर रिश्वत की रकम मांगने और लेने के आरोप साबित होने के बाद आरोपी पर लुधियाना विजिलेस दफ्तर में मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के कालोनाइजर ने एक दर्जन गांवों के लोगों की जिंदगी कर दी बर्बाद

इस दौरान विजिलेंस विभाग चौकी इंचार्ज बरिंदरजीत के खिलाफ भी जांच कर रही है उन्होंने बताया कि रिश्वत के पैसों के लेने में चौकी इंचार्ज की क्या भूमिका रही है इस की गहराई से जांच होगी उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जाए।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *