Lok Sabha Elections: देश का सबसे गरीब उम्मीदवार, संपत्ति केवल 320 रुपए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे पास आती जा रही है वैसे-वैसे सभी पार्टियां जोरों शोरों से अपनी तैयारी में लग गई है। 19 अप्रैल से शुरू होकर चुनाव 7 चरर्णो में पूरे होंगे और इसके बाद वोटों की गिनती 4 जून 2024 को की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

इसी बीच लोकसभा के रण में उतरने के लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जिनमें कई करोड़पति, तो कई अरबपति शामिल हैं। लेकिन, Election 2024 के मैदान में कई ऐसे लोग वी उतरे हैं जो की काफी गरीब हैं।

क्या सबसे गरीब कैंडिडेट्स के बारे में जानते हैं आप?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले सबसे गरीब 5 उम्मीदवारों की बात करें, तो इनमें से चार तमिलनाडु से और एक महाराष्ट्र से आते हैं।

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में इन सभी कैंडिडेट्स ने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी शेयर की है। जिसमें सामने आया है कि तमिलनाडु की Thoothukkudi सीट से इंडिपेंडेंट कैंडिडेट पोनराज के (Ponraj K) की नेटवर्थ महज 320 रुपये है।

तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के…

इसके बाद महाराष्ट्र के रामटेक (एससी) (Ramtek (SC)) से निर्दलीय प्रत्याशी का नाम आता है जिनकी संपत्ति 500 रुपये है। तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के चेन्नई नॉर्थ से निर्दलीय खड़े हुए सुरियामुत्थु (Suriyamutthu) हैं, इनकी संपत्ति भी 500 रुपये है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के कालोनाइजर ने एक दर्जन गांवों के लोगों की जिंदगी कर दी बर्बाद

इसके साथ ही तमिलनाडु की अरानी सीट से इंडिपेंडेंट कैंडिडेट जी दामोदरन (G Damodaran) ने 1000 रुपये की संपत्ति घोषित की है। इसके अलावा जे सेबेस्टिन (J Sebastian) ने अपनी नेटवर्थ 1500 रुपये बताई है और ये Chennai North SUCI(C) से उम्मीदवार हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *