Canada News: कनाडा में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगे 7.80 लाख रुपए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, यमुनानगर। Canada News: कनाडा का वीजा (Canada Visa) और कनाडा में नौकरी (Job in Canada) लगवाने का झांसा देकर शुगर मिल कॉलोनी निवासी रविकांत से 7.80 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप मोहाली (Mohali News) के एससीओ 15 स्थित रुद्राक्ष ग्रुप की काउंसलर अनु कोमल समेत पांच लोगों पर लगा है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

आरोप है कि आरोपियों ने रुपये लेकर रविकांत को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया और उसे कनाडा भी नहीं भेजा। शहर पुलिस ने रुद्राक्ष ग्रुप की काउंसलर समेत पांच कर्मियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक को इंस्टाग्राम से रुद्राक्ष ग्रुप के बारे में पता चला

शहर की शुगर मिल कॉलोनी निवासी रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले वह विदेश जाकर रोजगार हासिल करने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसे इंस्टाग्राम पर रुद्राक्ष ग्रुप के बारे में पता चला।

आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन दिया हुआ था कि उनकी कंपनी युवाओं को विदेश भेजकर रोजगार दिलाने का काम करती है। उसने इंस्टाग्राम पर आए विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उसे पंजाब के मोहाली स्थित एससीओ 15 में रुद्राक्ष ग्रुप के कार्यालय में बुलाया गया।

Canada Visa
Canada Visa

कनाडा का VISA और JOB लगवाने का झांस

23 मार्च 2022 को वह मोहाली स्थित रुद्राक्ष ग्रुप के कार्यालय पहुंचा। जहां उसकी बातचीत काउंसलर अनु, काउंसलर कोमल और कानूनी सलाहकार कुलजिंद्र सिंह, सलाहकार जसप्रीत सिंह व अन्य से हुई। आरोपियों ने उसका कनाडा का वीजा और नौकरी लगवाने का आश्वस्त दिया। आरोपियों की बातों में आकर उसने उन्हें अपने दस्तावेज दे दिया।

युवक को रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी

तीन माह में उसका वीजा लगवाने की बात कही गई। सब कुछ तय होने के बाद आरोपियों ने उससे 30,560 रुपये फीस और 7 लाख 50 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी के तौर पर मांगे।

यह सिक्योरिटी तीन माह बाद वापस किए जाने की बात कही गई। आरोपियों की बातों में आकर उन्हें अलग-अलग कर उन्हें सात लाख 80,560 रुपये दे दिए मगर उसके बाद उसे नौकरी नहीं दिलवाई।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

काफी समय बीतने के बाद भी जब उसका वीजा नहीं लगा तो उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे लेकिन आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी शहर थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *