Richest IPS Officer: पंजाब में है देश का सबसे अमीर IPS अधिकारी, जिसने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर को भी पीछे छोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Richest IPS Officer: आज हम आपको देश के सबसे अमीर आईपीएस (Richest IPS Officer) अधिकारी के बारे में बताने जा रहे है जिनकी संपत्ति पूर्व सीएम से भी ज्यादा है। देश के सबसे अमीर आईपीएस कहीं और के नहीं बल्कि पंजाब के ही है।

जारी हुए आंकड़ों के अनुसार पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर देश के सबसे अमीर आईपीएस है। वह 2016 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपनी अचल संपत्ति की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

बताया जा रहा है कि उस वक्त वह पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल से कहीं ज्यादा अमीर थे। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।

उनके दादा गुरदयाल सिंह भुल्लर भी आईपीएस अधिकारी थे और अपनी सेवाओं के दौरान जालंधर में तैनात थे। गुरदयाल सिंह भुल्लर 1957 से 1960 के बीच जालंधर के एसएसपी थे। आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने 2016 में 152 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

अपनी संपत्ति की घोषणा में उन्होंने आठ मकान, चार कृषि और तीन व्यावसायिक भूखंड बताए थे। इसके साथ उनके पास 85 लाख रुपए की व्यावसायिक संपत्ति और दिल्ली के सैनिक फार्म में 1500 वर्ग गज का खाली प्लॉट भी है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके पास मोहाली के एक गांव में 45 करोड़ रुपए की जमीन भी है। उनके पास ज्यादातर पैतृक संपत्ति है। उस समय पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन सिंह की कुल संपत्ति 48 करोड़ रुपए और बादल की कुल संपत्ति 102 करोड़ रुपए थी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *