Canada News: पुरे परिवार के साथ क्यों कनाडा शिफ्ट होना चाहते है ये क्रिकेटर? IPL से मिली पहचान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आज भारतीय टीम में गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं। बुमराह ऐसे समय टीम में आए जब कप्तानी विराट कोहली के हाथों में आ चुकी थी। बुमराह अब दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं, जो अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 382 विकेट चटका चुके हैं।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

बुमराह गुजरात से आते हैं, लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा समय आया जब वो बेहतर मौकों की तलाश में कनाडा शिफ्ट होना चाहते थे, लेकिन तभी उनकी मुंबई इंडियंस में एंट्री हुई और यहां से उनका क्रिकेट करियर और जीवन पूरी तरह बदल गया।

आपके पास बैकअप प्लान जरूर होना चाहिए- बुमराह

हाल ही में जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) ने उनसे एक बार कनाडा जाने के बारे में पूछा। इसके जवाव में बुमराह ने कहा, “यहां गली-गली में 25 लड़के ऐसे मिल जाएंगे जो भारत के लिए खेलना चाहते हैं, इसलिए आपके पास बैकअप प्लान जरूर होना चाहिए।

मेरे अंकल वहां रहते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद हम वहां शिफ्ट हो जाएंगे। पहले हमारा पूरा परिवार जाने वाला था, लेकिन मेरी मां सांस्कृतिक बदलाव के लिए तैयार नहीं थीं।

Canada news

मुझे खुशी है मैं यहां करियर बनाने में सफल रहा, वरना मैं कनाडाई टीम के लिए क्रिकेट या कुछ और काम कर रहा होता। खुशी है कि मैं भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं।”

जसप्रीत बुमराह का शानदार करियर

जसप्रीत बुमराह ने अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में किया था, जिसमें उन्होंने 2 अहम विकेट चटका कर काफी प्रभावित किया था। बुमराह उसके बाद 36 टेस्ट मैचों में 159 विकेट ले चुके हैं, वहीं 89 वनडे मैचों में उनके नाम 149 विकेट हैं।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

उन्होंने भारत के लिए 62 टी20 मैच खेलकर 74 विकेट भी चटकाए हैं। दूसरी ओर बुमराह आईपीएल में पिछले 12 साल से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और वो इस फ्रैंचाइज़ी के लिए 124 मैचों में 150 विकेट झटक चुके हैं। और इस जोड़े ने 4 सितंबर 2023 को अपने बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने उसका नाम “अंगद जसप्रीत बुमरा” (Angad Jasprit Bumrah) रखा।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *