Bollywood Songs: ‘गाना देसी, गायक विदेशी’ इन हिंदी फिल्मों में गाना गाया विदेशियों ने

Daily Samvad
3 Min Read
singer
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Bollywood Songs: अक्सर संगीतकार अपने काम को नया रुप-रंग देने के लिए कुछ हटकर काम कर देते हैं। कई बार उनका यह प्रयोग सफल रहता है, तो कई बार दर्शक उसे सीधे खारिज कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

हिंदी फिल्मों के गानों को लेकर भी कई ऐसे प्रयोग किए जा चुके हैं। उनमें से एक प्रयोग है- देसी गानों को विदेशी कलाकारों से गवाना। कई विदेशी गायक हिंदी फिल्म के गीतों में अपनी आवाज दे चुके हैं।

डिप्लो ( DJ Diplo)

अमेरिकन डीजे डिप्लो ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में काम किया हैं। दोनों कलाकार फिल्म के गाने ‘फुर्र’ में नजर आए थे। इस गाने में लोगों को कुछ नया सुनने को मिला था।

फिल्म 4 अगस्त, 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। इसमें शाहरुख खान के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।

एकॉन (Akon)

शाहरुख खान की एक और फिल्म में विदेशी गायक ने काम किया है। जाने-माने कलाकार एकॉन ने फिल्म ‘रा.वन’ में ‘छम्मक छल्लो’ गाना गाया था। उन्होंने इसी फिल्म में ‘क्रिमिनल’ नाम का एक और गाना भी गाया था।

इस फिल्म में शाहरुख खान और करीना कपूर ने अहम किरदार निभाया था। रिलीज होते ही गाना हिट हो गया था और लोगों की जुबान पर भी चढ़ गया था। आज भी लोग इस गाने पर नाचते हुए दिखाई देते हैं।

काइली मिनॉग (Kylie Minogue)

ऑस्ट्रेलियाई पॉप गायिका काइली मिनॉग ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘ब्लू’ में ‘चिगी विगी’ गाना गाया था। गाने में कुछ अंग्रेजी की पंक्तियां थी, जिन्हें काइली मिनॉग ने अपनी आवाज में गाया था।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

इस गाने में वे अक्षय कुमार के साथ नाचती हुईं भी नजर आईं थीं। गाने को मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्मकार फराह खान ने तैयार किया था।

स्नूप डॉग (Snoop Dogg)

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज किंग’ का नाम तो आपने सुना ही होगा। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक स्नूप डॉग की आवाज में सुनने को मिला था। यह फिल्म 8 अगस्त, 2008 को रिलीज हुई थी। यह एक हिट फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कैटरीना कैफ ने भी अभिनय किया था।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *