Coconut water vs Lemon Water: गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए नारियल पानी या नींबू पानी? दोनों में कौन ज्यादा बेहतर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coconut water vs Lemon Water: गर्मियों में मौसम में लोग तरल पदार्थ ज्यादा लेते हैं, जो कि जरूरी भी है। इन दिनों नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन भी खूब किया जाता है, लेकिन क्या आपके मन भी ये सवाल आता है, कि भला दोनों में से सेहत के लिए किसे पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है?

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

आइए आज हम देंगे आपको इसका जवाब। शरीर में पानी की कमी को दूर करने और एनर्जी बनाए रखने के लिए दोनों ही ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी कुछ बातें हैं, जो इन्हें एक दूसरे से अलग बनती हैं।

नारियल पानी के फायदे

विटामिन-ए, बी, सी, आयरन और पोटेशियम से भरपूर नारियल पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। स्किन और बालों के लिहाज से भी इसका सेवन अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

यह तपती गर्मी में बॉडी को कूलिंग इफेक्ट देता है और नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी बढ़िया काम करता है।

नींबू पानी के फायदे

नींबू पानी में भी विटामिन-सी, बी, फाइबर, पोटैशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स तो करता ही है, साथ ही फैट फ्री होने के कारण मोटापे को भी कम करता है।

इसके सेवन से शरीर में इम्युनिटी भी बढ़ती है, वहीं ये ड्रिंक लू से भी काफी हद तक बचाने का काम करती है।

दोनों में से क्या है ज्यादा बेहतर?

  • नारियल पानी हो या नींबू पानी, दोनों के ही अपने-अपने फायदे हैं, जिनमें ज्यादा फर्क भी नहीं है, लेकिन बावजूद इसके आपको इनका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  • अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो नारियल पानी का रोजाना सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल ऊपर जा सकता है। इसमें पाई जाने वाली इसमें नेचुरल शुगर आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
  • नारियल पानी ज्यादा पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी बिगड़ सकता है, ऐसे में अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं, तो इसके ज्यादा सेवन से बचने में भी फायदा है।
  • नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर बन सकती हैं। अगर आप इसे गर्म पानी के साथ बनाते हैं, तो इससे एसिड की ज्यादा मात्रा बनती है, जो बोन हेल्थ के लिए खराब मानी जाती है।
  • अगर खर्च के हिसाब से देखें, तो नारियल पानी की तुलना में नींबू पानी काफी सस्ता पड़ता है, ऐसे में आप अपने बजट तो ध्यान में रखते हुए भी इन ड्रिंक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अगर आप नींबू पानी में चीनी मिलाकर पीते हैं, तो ये भी सेहत के लिए सही नहीं है। आप चाहें, तो इसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर पी सकते हैं, लेकिन सिर्फ तभी जब आपको बीपी से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। इससे आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होगा और आप एसिडिटी से भी बच पाएंगे।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *