Canada News: कनाडा में भारतीय युवक की हत्या, हमलावरों ने कई राउंड चलाई गोलियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वैंकुवर (कनाडा)। Canada News: कनाडा (Canada Visa) में भारतीयों (Indian in Canada) की हत्या (Murder in Canada) जारी है। खासकर पंजाब (Punjabi in Canada) और हरियाणा (Haryana) के लोगों को कनाडा (Canada) में मारा जा रहा है। कनाडा में आए दिन पंजाब और हरियाणा के लोगों की गोली मारकर हत्या की जा रही है। शनिवार को भी एक युवक को गोलियों से भून दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले चिराग अंतिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एमबीए की पढ़ाई करने साल 2022 में कनाडा गया था। सूचना मिलते ही परिवार में शौक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजन इंसाफ के लिए पीएम मोदी और विदेश मंत्री से न्याय की गुहार लगाया है।

शुगर मिल विभाग से रिटायर्ड

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के सेक्टर-12 के रहने वाले महावीर अंतिल हरियाणा सरकार के शुगर मिल विभाग से रिटायर्ड हैं। उनका छोटा बेटा चिराग अंतिल सितंबर 2022 में एमबीए की पढ़ाई करने स्टडी वीजा पर कनाडा के वैंकुवर ब्रिटिश कोलंबिया गया था। वहां से उसने एमबीए की डिग्री हासिल की।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

इसके बाद वह वहीं के एक कंपनी में काम कर रहा था। शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने उसकी गाड़ी में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। चिराग अंतिल के बड़े भाई रोनित ने बताया कि चिराग से उसकी बात शनिवार सुबह हुई थी और वह खुश नजर आ रहा था। लेकिन वह अपनी कार से घर से निकाला, तो अज्ञात लोगों ने उसकी ऑडी कार में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *