Jalandhar News: अरविंद केजरीवाल का मांगा इस्तीफा, पूर्व मंत्री कालिया ने उठाए सवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Manoranjan Kalia
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे को लेकर पंजाब (Punjab News) में बवाल मच गया है। जालंधर (Jalandhar) में AAP वर्कर्स द्वारा किए गए संविधान बचाओ प्रदर्शन के बाद अब बीजेपी (BJP) नेताओं ने भी आप सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नेता मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) ने आप आदमी पार्टी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले के तहत जेल में बंद है। भारत के संविधान के अनुसार उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। मगर वह ऐसा नहीं कर रहे तो ये कैसे संविधान के रखवाले हुए।

मनोरंजन कालिया ने कहा कि, आज भारत के संविधान लिखने वाले बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का दिन है। लेकिन अरविंद केजरीवाल भारत के संविधान के तहत इन बातों को नहीं मान रहे।

सीनियर बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि, जब आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उनके मंत्री सतेंद्र जैन जेल गए थे तो अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा लिया था। मगर जब वह खुद जेल में हैं तो वह इस्तीफा देने के बजाए जेल से सरकार चलाने की बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी जिद करके देश के संविधान के खिलाफ चल रहे है। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था। मनोरंजन कालिया ने कहा- सुशील कुमार रिंकू ही चरणजीत सिंह चन्नी के बीच कुछ नहीं कहना चाहते। हालांकि सुशील कुमार रिंकू ही चरणजीत सिंह चन्नी पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *